रेवाड़ी। ड्यूटी के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले 25 पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालोें की सूची में 31 पुलिसकर्मी शामिल हैं। छह पुलिसकर्मी सरकारी काम के चलते बाहर गए है।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को लघु सचिवालय में प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। इन पुलिस कर्मियों से उनके फील्ड के अनुभव बारे में भी फीडबैक लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी इसी तरह से बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान करना अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है और वे और अधिक लगन व प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।
उन्होंने सभी सम्मानित कर्मियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार जनता की सेवा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा की सभी पुलिसकर्मी दुश्चरित्र, असामाजिक व शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखे।
-
सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मी
सीआईए रेवाड़ी : इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह, एसआई जितेंद्र, एएसआई अक्षय, सिपाही रविंद्र, सिपाही पवन कुमार।
सीआईए धारूहेड़ा : इंचार्ज निरीक्षक योगेश हुड्डा, एसआई शिव कुमार, सिपाही बीर सिंह, सिपाही नीरज, सिपाही अरुण।
सीआईए कोसली : इंचार्ज एसआई सुभाष चंद, एएसआई अमित कुमार, एएसआई विक्रांत, एएसआई सुनील कुमार, ईएचसी पवन कुमार।
साइबर थाना : एएसआई रविकांत, एएसआई चरण सिंह, एएसआई इक़बाल, एएसआई जितेंद्र।
यातायात थाना : एसआई बलवंत, ईएचसी राजेश, सिपाही योगेश, सिपाही नरेंद्र, एसपीओ मनोज, होम गार्ड जुगनू।
रामपुरा थाना : एसपीओ चांद, कसौला थाना : एएसआई धर्मबीर, सिपाही नरबीर
बावल थाना : पीएसआई अनिल, सिपाही प्रमोद, सेक्टर-6 धारूहेड़ा थाना : एचसी प्रवीण कुमार