फोटो: 01रेवाड़ी। कुतुबपुर स्थित धानक धर्मशाला में आयोजित मीटिंग में उपस्थित धानक समाज जिल
रेवाड़ी। कुतुबपुर स्थित धानक धर्मशाला में धानक समाज जिला रेवाड़ी की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान वेदप्रकाश बनवाल की ओर से की गई। बैठक का संचालन दयाराम मोरवाल ने किया। बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समाज की अगली बैठक 9 नवंबर को सुबह 10 बजे गांव जाटूसाना की धानक धर्मशाला में होगी।
इसमें समाज के उत्थान के लिए भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान समाज के लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं, युवाओं को शिक्षा और सरकारी नौकरियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। युवाओं के लिए जिला स्तर पर कोचिंग सेंटर की व्यवस्था पर विचार किया जाएगा।
समाज में फैली कुरीतियों के बारे में भी समाज को जागरूक किया जाएगा। मृत्यु भोज को बंद करने पर भी विचार किया जाएगा। इसी दिन धानक समाज की जाटूसाना ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।
इस मौके पर सुभाष सोलंकी, भूप सिंह खरेरा, विजय सिंह इंदौरा, दलीप डाबला, ओमप्रकाश डाबला, देशराज डाबला, धर्मपाल पूर्व सरपंच, रिटायर्ड प्रिंसिपल महेंद्र सिंह, रविप्रकाश इंदौरा आदि मौजूद रहे।