महिला के गले से चेन खींचता झपटमार सीसीटीवी में हुआ कैद। स्रोत : वीडियो ग्रैब
रेवाड़ी। शहर में एक झपटमार पीछे से महिला के गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गया। वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के दौरान महिला ने शोर मचाने के साथ आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गया।
शहर के सेक्टर-3 निवासी बीना ने बताया कि वह बुटीक चलाती है और बेटी व दामाद डॉक्टर हैं। उसकी दोहती उनके पास रहती है और तीसरी कक्षा में पढ़ती है। वह अपनी दोहती को ट्यूशन से लेने के लिए जा रही थी। तभी पीछे एक युवक आया और उसकी सोने की चेन झपटकर भाग गया।
चेन झपटने आए बदमाश ने कुछ दूरी पर ही स्कूटी खड़ी कर रखी थी। स्कूटी के नंबर पर उसने रेत लगा रखा था। आरोपी ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। चोर पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम देने के लिए आया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
महिला के गले से चेन खींचता झपटमार सीसीटीवी में हुआ कैद। स्रोत : वीडियो ग्रैब