फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चोरी के आरोपी नौकर को पुलिस रिमांड पर लिया

विज्ञापन
आरोपी, सुभाष
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना जाटूसाना पुलिस ने गांव चौकी नंबर 2 के एक घर में चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला हाथरस के गांव सैनपुर निवासी सुभाष के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 10 अगस्त को गांव चौकी नंबर 2 निवासी सोमदत्त ने अपनी शिकायत में बताया था कि यूपी के जिला हाथरस के सैनपुर निवासी सुभाष उसकी डेयरी पर काम करता था। वह उसके मकान में ही रहता था।
2 अगस्त को वह बिना बताए घर से लापता हो गया। फोन करने पर उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। उसकी पत्नी ने कमरे में देखा तो सूटकेस और बॉक्स से 30 हजार रुपये और काफी जेवरात गायब मिले। उसे सुभाष पर ही चोरी का शक था।
विज्ञापन

जब इस बारे उसने सुभाष की पत्नी से फोन पर संपर्क किया तो उसने आश्वासन दिया कि अगर उसके पति ने चोरी की है तो उसका सामान लौटा दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने नकदी व काफी जेवरात लौटा दिए। शेष बचे जेवरात बाद में लौटाने को कहा लेकिन अब तक उन्होंने जेवरात नहीं लौटाए हैं।
पुलिस ने थाना जाटूसाना में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें