फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया आस्था कुंज बाल गृह का औचक निरीक्षण

Tue, 01 Sep 2026 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. रेनू सोलखे ने सोमवार को आस्था कुंज बाल गृह रेवाड़ी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 17 बच्चे उपस्थित रहे। डॉ. रेनू सोलखे ने सभी बच्चों से बातचीत की और भोजन व पढ़ाई की जानकारी ली।
विज्ञापन

डॉ. रेनू सोलखे ने दत्तक ग्रहण अभिकरण का भी निरीक्षण किया जिसमें 8 बच्चे थे। डॉ. रेनू सोलखे ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए कार्यरत है। आस्था कुंज का स्टाफ अपनी ड्यूटी सही तरीके से कर रहा है। डॉ. रेनू सोलखे ने बच्चों को देने वाले खाने का भी निरीक्षण किया, जो सही पाया गया। इसके साथ बच्चों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी निरीक्षण किया। वह सही एवं दुरुस्त थी। उन्हें बताया गया कि सभी बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं इसकी उन्होंने प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें