फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: यूजी में दाखिले के लिए 3 जुलाई को आएगी दूसरी मेरिट सूची

Mon, 30 Jun 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। यूजी में दाखिला लेने के लिए वीरवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई थी, जिसकी फीस जमा होने की प्रक्रिया पूरा हो चुकी है। अब तीन जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
सोमवार शाम 4 बजे तक राजकीय कन्या महाविद्यालय में पहली मेरिट सूची में कुल 799 चयनित विद्यार्थियों में से 423 विद्यार्थियों ने फीस जमा की है। इसके साथ ही गांव कंवाली स्थित राजकीय महाविद्यालय में 473 चयनित विद्यार्थियों में से 148 फीस जमा की है। खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में 177 विद्यार्थियों में से 105 विद्यार्थियों ने फीस जमा की है।
विज्ञापन

इसके बाद अब दूसरी मेरिट सूची तीन जुलाई को जारी होगी, जबकि ओपन काउंसलिंग से दाखिले 9 जुलाई से होंगे। रिक्त सीटों को भरने के लिए एडमिशन पोर्टल 10 जुलाई से ओपन होगा।
विज्ञापन

......................................................
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा
कोर्सकुल सीटचयनित विद्यार्थीफीस जमा
बीए32012075
बीकॉम1603420
बीएससी803110
..................

राजकीय महाविद्यालय कंवाली
कोर्सकुल सीटचयनित विद्यार्थीफीस जमा
बीए42017380
बीकॉम803525
बीएससी1604122
बीसीए605321
..................................................

प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय रेवाड़ी
कोर्सकुल सीटचयनित विद्यार्थीफीस जमा
बीए560347193
बीकॉम24014275
बीसीए605728
बीएससी (जीव विज्ञान)16013174
बीएससी (भौतिक विज्ञान)2409246
बीएससी (मेजर विज्ञान)60307
वर्जन
महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए पहली मेरिट लिस्ट के लिए फीस जमा करने की समय सीमा सोमवार को समाप्त हो चुकी है। अब दूसरी मेरिट सूची तीन जुलाई को जारी होगी। चयनित विद्यार्थियों के मोबाइल पर फीस जमा संबंधित विवरण भेजे जाएंगे।

-डॉ. मनु कुमार, नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें