फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाबा रामदेव और बालक नाथ को वर्षगांठ कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

Mon, 30 Jun 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले के गांव फिदेड़ी निवासी गोरक्षक देवेंद्र यादव उर्फ सोनू सरपंच के बलिदान की पहली वर्षगांठ 4 अगस्त को मनाई जाएगी। सम्मान समिति ने योग गुरु बाबा रामदेव और बाबा बालकनाथ को कार्यक्रम में उपस्थित होने का निमंत्रण दिया है।
जिले के गांव फिदेड़ी निवासी गो रक्षक देवेंद्र यादव उर्फ सोनू सरपंच के बलिदान दिवस को लेकर सम्मान समिति की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। समिति के सदस्य राजस्थान के जिला अलवर के गांव लाडपुर कैलाश वासी सोमनाथ महाराज आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन

वहां योग गुरु बाबा रामदेव और बाबा बालक नाथ को 4 अगस्त के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है। बाबा रामदेव ने कहा कि वे माता-पिता धन्य हैं, जिसने ऐसे गोरक्षक को जन्म दिया। उस सपूत ने गोरक्षा करते-करते अपने प्राण त्याग दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर सम्मान समिति ने स्वामी रामदेव को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गो रक्षक के पिता शीशराम यादव, रविंद्र, सरदार सिंह पंच, अनिल आर्य, बीरेंद्र नंबरदार, हेड मास्टर जितेंद्र, दयानंद आर्य, मोहनलाल, रामसिंह यादव, अनिल आर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें