संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए शुक्रवार को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद सूची में शामिल विद्यार्थियों के मोबाइल मैसेज या कॉल के माध्यम से सूचना दी जाएगी।
दूसरी मेरिट सूची एवं सीट आवंटन की प्रक्रिया 11 जुलाई को पूरी की जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को 11 जुलाई से 14 जुलाई तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। 15 जुलाई तक फीस जमा करनी होगी। इसके अंदर जो विद्यार्थी फीस नहीं जमा करते हैं तो उनकी सीट को खाली मान लिया जाएगा।
16 जुलाई को बची हुई शेष रिक्त सीटों का विवरण जारी किया जाएगा। इन सीटों पर प्रवेश के लिए अगली मेरिट सूची बनाई जाएगी। आईटीआई प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे समय पर सभी प्रक्रिया पूरी करें ताकि उनके प्रवेश में कोई अड़चन न आए।
जिले में हैं 23 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
राजकीय बाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य सुनील यादव ने बताया कि अगर किसी विद्यार्थी का नाम मेरिट लिस्ट में चयनित होता है, तो उसे अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र के साथ संस्थान में उपस्थित होकर फीस जमा कर प्रवेश लेना होगा। जिले में 23 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इन संस्थानों में विभिन्न व्यवसाय की करीब तीन हजार सीटों पर 2997 आवेदन आए हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए संस्थानों में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो सके। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक स्थापित की गई हेल्प डेस्क से विद्यार्थी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
.......................
यह है दाखिला की प्रकिया
11 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची होगी जारी, सीट आवंटित होगी
11 से 14 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन
15 जुलाई तक फीस जमा होगी
16 जुलाई को शेष रिक्त बची सीटों का विवरण जारी होगा
वर्जन आनी है-
-