संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी रेलखंड के खलीलपुर और रेवाड़ी स्टेशन के मध्य पुल संख्या 98-ए पर तकनीकी कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण सितंबर में अगल-अलग तिथियों पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन 2 सितंबर को उदयपुर सिटी से प्रस्थान कर रेवाड़ी तक संचालित होगी। यह ट्रेन रेवाड़ी -दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन 3 सितंबर को दिल्ली सराय के स्थान पर रेवाड़ी से संचालित होगी। यह ट्रेन दिल्ली सराय-रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
बीकानेर- दिल्ली सराय ट्रेन 2 सितंबर को बीकानेर से प्रस्थान करेगी और रेवाड़ी तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन रेवाड़ी -दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
दिल्ली सराय-सीकर ट्रेन 3 सितंबर को दिल्ली सराय के स्थान पर रेवाड़ी से संचालित होगी। यह ट्रेन दिल्ली सराय-रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलेंगी यह ट्रेनें : योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी ट्रेन 2 सितंबर को योगनगरी ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग दिल्ली-नई दिल्ली-पलवल-मथुरा-भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर होकर संचालित होगी। यह ट्रेन दिल्ली कैट, रेवाड़ी, अलवर व राजगढ़ स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
जम्मूतवी-अजमेर ट्रेन 2 सितंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी और दिल्ली शाहदरा ए पैनल- दिल्ली शाहदरा बी पैनल-हजरत निजामुद्दीन-पलवल-मथुरा-भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर होकर संचालित होगी। यह ट्रेन दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, गढ़ी हरसरू, रेवाड़ी, खैरथल, अलवर व राजगढ़ स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
काठगोदाम-जैसलमेर ट्रेन 2 सितंबर को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग दिल्ली-नई दिल्ली-पलवल-मथुरा-भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर होकर संचालित होगी। यह ट्रेन दिल्ली सराय, दिल्ली कैट, गुरुग्राम, पटौदी रोड, रेवाड़ी, बावल, खैरथल, अलवर व राजगढ़ स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
जोधपुर-कामाख्या ट्रेन 2 सितंबर को जोधपुर से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग सादुलपुर-हिसार-भिवानी बाईपास-रोहतक-शकूरबस्ती-दिल्ली होकर संचालित होगी। यह ट्रेन लोहारू, सतनाली, महेन्द्रगढ, रेवाड़ी, गुरुग्राम व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश ट्रेन 2 सितंबर को साबरमती से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग जयपुर-बांदीकुई-भरतपुर-मथुरा-पलवल-हजरत निजामुद्दीन-तिलकब्रिज-शकूरबस्ती- गाजियाबाद होकर संचालित होगी। यह ट्रेन अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, पटौदी रोड, गुरुग्राम , दिल्ली कैंट व दिल्ली स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज ट्रेन 2 सितंबर को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग सादुलपुर-हिसार-रोहतक-शकूरबस्ती- दयाबस्ती होकर संचालित होगी। यह ट्रेन हरपालू, रामपुरा बेरी, लोहारू, सतनाली, नैनवां, नांगल डिगरोता, महेन्द्रगढ, भोजावास, गुढ़ा खेमला, कनिनाखास, डहीना जैनाबाद, रेवाडी, कुंभावास मुंढलिया डाबडी, खलिलपुर, इच्छापुरी, पटौदी रोड, जटौला जोडी सांपका, ताजनगर, पाटली, गढ़ी हरसरू, बसई धनकोट, गुरुग्राम, बिजवासन, शाहबाद मोहम्मदपुर, पालम, दिल्ली कैंट व पटेलनगर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।