गांव अहमदपुर पड़तल के समीप ड्यूटी के लिए पैदल जा रहे एक चौकीदार को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानारी के अनुसार गांव अहमदपुर पड़तल निवासी सुरेन्द्र पाल गांव के ही सरकारी स्कूल में चौकीदार था। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह ड्यूटी के लिए स्कूल पैदल ही जा रहा था। उसके पीछे उसका भाई महीपाल भी चल रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने सुरेन्द्रपाल को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क के दूसरी तरफ जा गिरा। गंभीर रूप से घायल सुरेन्द्रपाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक विकास मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।