विद्यालय का नामकरण उद्घाटन करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। गांव डूंगरवास स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय का नामकरण पूर्व डीजीपी अजीत सिंह भाटोटिया माध्यमिक विद्यालय किए जाने का उद्घाटन रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया।
इस मौके पर विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि गांव डूंगरवास से चलकर हरियाणा के डीजीपी तक का सफर तय करने वाले अजीत सिंह भाटोटिया पर गांव ही नहीं प्रत्येक क्षेत्रवासी गर्व महसूस करता है। इस अवसर पर कर्नल केपी यादव, कर्नल एमएल यादव, मेजर टीसी राव, सविता भाटोटिया, संदीप भाटोटिया, कृष्ण कुमार चेयरमैन, हिमांशु पालीवाल जिला महामंत्री, अरविंद आदि मौजूद रहे।