फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस का मार्ग 1 फरवरी को रहेगा परिवर्तित

Fri, 24 Jan 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मरम्मत कार्य के चलते वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस का मार्ग 1 फरवरी को परिवर्तित किया जाएगा।
जयपुर मंडल पर हिरनौदा-फुलेरा-भांवसा स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली कार्य चल रहा है। गहलोता-मण्डावरिया रेलखंड पर ब्रिज संख्या 270, मण्डावरिया-किशनगढ़ रेलखंड पर ब्रिज संख्या 279 व नरेना यार्ड में तकनीकी कार्य के कारण 2 फरवरी को ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाड़ी संख्या 20964 वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस 1 फरवरी को वाराणसी से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-लोहारू-डेगाना-जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन से होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन लोहारू, सादुलपुर, चूरू, रतनगढ़, लाडनूं, डेगाना, मेडता रोड, जोधपुर व पाली मारवाड़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें