फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दी राजस्व पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लघु सचिवालय में एसडीएम सुरेंद्र को ज्ञापन देते दी राजस्व पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन। स्रोत : एस
विज्ञापन
रेवाड़ी। दी राजस्व पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की तरफ से विभिन्न मांगों को लेकर लघु सचिवालय में एसडीएम सुरेंद्र को ज्ञापन दिया गया। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की ओर से आयोजित हड़ताल को लेकर प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन

मांग उठाई कि पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए व एनपीएस, यूपीएस को खत्म किया जाए। वर्ष 2020-23 ब्लाॅक की बकाया एलटीसी का भुगतान अधिकांश जिलों के पटवारी व कानूनगो को नहीं किया गया है इसलिए इस ब्लाॅक की एलटीसी के लिए पोर्टल को खोला जाए व बजट जारी किया जाए।
गिरदावरी सहायकों के लंबित भत्तों का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। पिछले 35 वर्षों से चले आ रहे वेतन भत्तों को वर्तमान महंगाई अनुसार बढ़ाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें