फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सुपर-100 के पहले चरण का परिणाम जल्द होगा घोषित

Thu, 06 Mar 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सुपर-100 के पहले चरण की परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित होगा। पहले चरण के परीक्षा परिणाम में माइनस मार्किंग (नकारात्मक अंकन) विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। जारी परिणाम के आधार पर ही दूसरे चरण के लिए विद्यार्थियों का चयन होगा।
जिले में 5 फरवरी को सुपर-100 पहले चरण की परीक्षा हुई थी। 5 परीक्षा केंद्रों पर 1221 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। अब उन्हें परिणाम का इंतजार है। परीक्षा के दौरान कक्षा 10वीं के छात्रों से 50 प्रश्न पूछे गए थे। गणित आधारित इन प्रश्नों के 200 अंक निर्धारित किए गए हैं। जिन पर गलत उत्तर देने पर नकारात्मक अंकन भी होगा। फिलहाल अभी पहले चरण का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है। परीक्षा में पास विद्यार्थी के आधार पर दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे चरण की कार्यशाला का आयोजन हरियाणा सुपर-100 संस्थान कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। जहां पहले चरण के सभी विद्यार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस कार्यशाला में होने वाले टेस्ट के आधार पर अंतिम चयन होगा। सुपर-100 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आईआईटी-जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराना है। चयनित विद्यार्थियों को आवास, भोजन, अध्ययन सामग्री, ड्रेस आदि सभी सुविधाएं राज्य सरकार की ओर से निशुल्क प्रदान की जाती हैं।
सुपर-100 के विद्यार्थियों को मिलते हैं ये लाभ : राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी सरकार की मदद से मेडिकल और इंजीनियरिंग कोचिंग मुफ्त में प्राप्त कर सकेंगे। एनईईटी और जेईई में अध्ययन करने के इच्छुक विद्यार्थियों को मुफ्त रहने और रहने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों को मुफ्त बोर्डिंग और लॉन्चिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

-
वर्जन :
सुपर-100 के पहले चरण की परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। पहले चरण में नकारात्मक अंकन भी होगा। पहले चरण में सफलता पाने वाले विद्यार्थियों को दूसरे चरण की तीन दिवसीय कार्यशाला में शामिल किया जाएगा, जिसके बाद दूसरे चरण की परीक्षा 5 अप्रैल को होने की संभावना है।-रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें