फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कड़ी निगरानी में हुई 10वीं व 12वीं की परीक्षा

Thu, 06 Mar 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 16हिंदू स्कूल परीक्षा केंद्र में परीक्षा देकर खुशी से बाहर निकलते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में बुधवार को 57 केंद्रों पर हरियाणा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा कड़ी निगरानी में सकुशल संपन्न हुई। नकल का कोई मामला नहीं मिला। 10वीं की संस्कृत, उर्दू, कला, कंप्यूटर विज्ञान, गृह विज्ञान की परीक्षा में 6744 और 12वीं की कृषि व दर्शनशास्त्र विषय की परीक्षा में 6300 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक हुई।
गहन जांच के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने दिया जा रहा था। परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ जमा न हो, इसको लेकर पुलिस भी लगातार गश्त करती रही। परीक्षा केंद्रों के बाहर लोगों की भीड़ भी जुटने नहीं दी जा रही थी। इस दौरान आसपास लगी फोटो स्टेट की दुकान भी बंद थी। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरों पर काफी खुशी देखने को मिली। विद्यार्थियों ने बताया कि उनका पेपर काफी अच्छा हुआ है, उन्हें उम्मीद है कि इस बार वह अच्छे अंक से पास होंगे। फिलहाल बुधवार को नकल का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

बोर्ड प्रशासन की तरफ से नकल पर पैनी नजर रखने के लिए कुल 11 फ्लाइंग टीम गठित की गई हैं। इस टीम में जिला उपायुक्त, जिला अतिरिक्त उपायुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी की एक-एक फ्लाइंग टीम हैं तथा एसडीएम की कुल तीन फ्लाइंग है, जिनमें एसडीएम रेवाड़ी, एसडीएम कोसली और एसडीएम बावल शामिल है। खंड शिक्षा अधिकारियों की पांच फ्लाइंग टीम है, जिनमें रेवाड़ी, खोल, जाटूसाना, नाहड़ व बावल टीमें शामिल हैं। इसके साथ ही बोर्ड की ओर से भी फ्लाइंग टीम लगातार परीक्षा केंद्रों पर दौरा कर रही हैं।
आज होगी इन विषय की परीक्षा
हरियाणा बोर्ड में 6 मार्च को 12वीं की ललित कला विषय की परीक्षा आयोजित होगी। 10वीं की 7 मार्च को हिंदी विषय की परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक होगी।
विज्ञापन



वर्जन
सभी केंद्रों पर बुधवार को हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुईं। 10वीं में कुल 6744 विद्यार्थियों और 12वीं में 6300 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। फिलहाल नकल का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।-दुलीचंद यादव, बोर्ड सुपरिटेंडेंट रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें