फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शिव कॉलोनी के लोगों ने उठाई बंदरों को पकड़ने की मांग

Thu, 09 Apr 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम विजय कुमार यादव।स्रोत: स्थानीय - फोटो : बहराइच में स्कूली बच्चों को ढो रही डग्गामार वैन।
विज्ञापन
कोसली। एसडीएम कार्यालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में शिव कॉलोनी के लोगोें ने बंदरों को पकड़ने की मांग की। कॉलोनीवासियों ने कहा कि बंदरों के उत्पाद से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि एक महीने में बंदरों के हमलों में महिलाओं व बच्चों के घायल होने की आधा दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। दिनभर घरों में बंदरों के घुसने का खतरा बना रहता है जिससे कॉलोनीवासी दहशत में हैं।
एसडीएम विजय कुमार यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोसली सरपंच रामकिशन जांगड़ा, नाहड़ सरपंच महेंद्र सिंह और बीडीपीओ अनिल यादव के साथ बैठक की। इसमें बंदरों को पकड़ने के लिए निजी एजेंसी को ठेका देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा कॉलोनीवासियों ने दूषित पेयजल, सफाई व्यवस्था और कचरा उठान की समस्याएं भी उठाईं। इसपर एसडीएम ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। वहीं, गुडियानी निवासी 75 वर्षीय सुभाष ने शिकायत दी कि उनके घर के सामने कुछ लोग कूड़ा डालते हैं और विरोध करने पर धमकी देते हैं।
इस पर एसडीएम ने बीडीपीओ को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में बीपीएल सूची, वृद्धावस्था पेंशन, परिवार पहचान पत्र में आय संशोधन और स्कूल से एसएलसी न मिलने जैसी समस्याएं भी सामने आईं। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर डीएसपी विद्यानंद, बीडीपीओ अनिल यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें