फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नागरिक अस्पताल के लिए 201वें दिन भी धरना जारी

Sat, 03 Jan 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव रामगढ़ भगवानपुर में पंचायत की जमीन पर नागरिक अस्पताल को शिफ्ट करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना शनिवार को 201वें दिन भी जारी रहा। ठंड में भारी संख्या में ग्रामीण और शहरवासी धरने में शामिल हुए।
धरने की अध्यक्षता राव लाल सिंह ने की। इस दौरान राजेंद्र सिंह, बाबू अभय सिंह फिदेड़ी, अनिल कुमार (सरपंच प्रतिनिधि भगवानपुर), शेरसिंह मीरपुर, नरेश तुर्कियावास, सुधीर कुमार (एडवोकेट) और देवेंद्र रामगढ़ ने सावित्रीबाई फुले के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। महिलाओं ने उनके जीवन पर आधारित लोकगीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

धरने में रामगढ़ भगवानपुर के अलावा बुड़ाना, बुड़ानी, तुर्कियावास, फिदेड़ी, फदनी मांढैय्या कला, मीरपुर, गोकलपुर, सुनारिया, असदपुर, खटावली जाट, जाटी, कुंभावास, डोहकी, डाबड़ी, नया गांव, सेक्टर-18, सरस्वती विहार, विजय नगर, आजाद नगर और साधुशाह नगर के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक और सरपंच प्रतिनिधि अनिल कुमार ने कहा कि जब तक अस्पताल निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं होगी, धरना लगातार जारी रहेगा। मंच संचालन हनुमंत उर्फ पिलानी रामगढ़ ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें