फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पीपीपी में जुड़े गलत नामों को हटाने और सही नामों को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू

Thu, 27 Mar 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 13परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला सेक्टर-1 स्थित अपने क
विज्ञापन
रेवाड़ी। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में जुड़े गलत नामों को हटाने तथा सही नामों को जोड़ने का प्रावधान शुरू कर दिया गया है। सामान्य फीडबैक के आधार पर कुछ शिकायतें आ रही थी, इसलिए यह प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि किसी भी व्यक्ति की कोई समस्या ना रहे। परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने सेक्टर-1 स्थित अपने कार्यालय में जनसमस्याएं सुनने के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन

खोला ने बताया कि नागरिक अपने मोबाइल फोन से मेरा परिवार हरियाणा सरकारी वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। 30 दिन के अंदर सारी प्रक्रिया पूरी करके व्यक्ति का नाम जोड़ना या हटाना पूर्ण कर दिया जाएगा।


यह रहेगी प्रक्रिया
1. मेरा परिवार लॉगिन करें एवं अवांछित हटाने का विकल्प चुने।

2. यदि आप स्वयं को वर्तमान पीपीपी या फैमिली आईडी से हटाना चाहते हैं तो स्वयं को अवांछित के रूप में चिह्नित करें। आपसे संबंधित सभी सदस्य अवांछित के रूप में चिह्नित किए जाएंगे।
विज्ञापन


3. यदि आप वर्तमान फैमिली आईडी में बने रहना चाहते हैं तो स्वयं को आवश्यक के रूप में चिह्नित करें। आपसे सीधे जुड़े सभी सदस्य स्वचालित रूप से आवश्यक के रूप में चिन्हित हो जाएंगे।

4. वह सभी सदस्य जो आपसी संबंध नहीं है दिखाए जाएंगे उन्हें आवश्यक या अवांछित के रूप में चिन्हित करें। ताकि उन्हें वर्तमान फैमिली आईडी में बनाए रखें या हटा दें।
विज्ञापन


5. नीचे दिए गए घोषणा पत्र को देखें, चिह्नित करें और सबमिट करें।

6. सबमिट करने के बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर केवाईसी सत्यापन के लिए ओटीपी भेजा जाएगा।

7. ओटीपी दर्ज करें और आधार केवाईसी सत्यापन के लिए सबमिट करें ।

8. एक बार आधार केवाईसी सत्यापन पूरा होने के बाद आपका अनुरोध सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा और स्क्रीन पर टिकट नंबर प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें