गांव डोहकी में लोगों को जागरूक करते पुलिस की टीम। स्रोत : पुलिस
- फोटो : mathura
रेवाड़ी। थाना सदर पुलिस की टीम ने गांव डोहकी का दौरा कर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध व यातायात नियमों बारे जागरूक किया।
सदर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने साइबर अपराध के संबंध में लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर फ्रॉड की जानकारी देकर बताया कि आजकल तकनीकी दौर में अलग-अलग तरह से लोगों को ऑनलाइन सुविधाएं मिल रही हैस जिसके माध्यम से लोग अपने ज्यादातर काम करने के लिए तकनीक पर ही निर्भर हैं। साइबर अपराधी इस निर्भरता का फायदा उठा कर लोगों को साइबर अपराध का शिकार बनाते है।
उन्होंने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए लोगों को बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं कमी लाई जा सकती है।
दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, चोपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें और वाहन चलाने से पहले पूर्ण कागजात चेक करें व वाहन को चेक कर ले की वाहन दुरुस्त है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।