कोसली क्षेत्र में अभियान के तहत झुग्गी- झोंपड़ियों की तलाशी लेते। स्त्रोत: पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस ने वीरवार को कोसली क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। सीआईए और कोसली पुलिस की संयुक्त टीम ने नठेड़ा रोड, साल्हावास रोड, हुड्डा के पास झुग्गी-बस्तियों और संवेदनशील इलाकों में छापा डाला और तलाशी ली।
अभियान का नेतृत्व थाना कोसली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार और सीआईए कोसली प्रभारी पीएसआई नितीश कुमार ने किया। टीमों ने मकानों और सार्वजनिक स्थानों की जांच की। टीम के अधिकारियों ने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाना पुलिस की प्राथमिकता है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की रही है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी या किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल-112 या मानस हेल्पलाइन 1933 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।