संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव जाटूसाना में तीन लोगों की हत्या की झूठी सूचना देने वाले एक आरोपी के खिलाफ जाटूसाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गांव जाटूसाना निवासी हेमंत के रूप में हुई है।उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
हेमंत ने बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके बताया था कि उसके गांव में तीन लोगों की हत्या हो गई है। कुछ लोग उसे जान से मारने के लिए आए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की तो सूचना झूठी पाई गई। इसके बाद पुलिस टीम ने हेमंत के घर पहुंचकर उसे काबू कर लिया। आरोपी किसी नशे के प्रभाव में लग रहा था। थाना जाटूसाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 217 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। इसके तहत झूठी शिकायत देने वाले व्यक्ति के लिए सजा का प्रावधान किया गया है।
रामकुमार। - फोटो : रामकुमार। संवाद