फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेजांगला युद्ध स्मारक पर बैठक में समारोह की रूपरेखा को दिया अंतिम रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेजांगला युद्ध की 63वीं बरसी पर आयोजित होने वाले रेजांगला शौर्य दिवस समारोह का इस वर्ष अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर ने सौजन्य प्रदान करने का ऐलान किया। स्थानीय रेजांगला युद्ध स्मारक पर आयोजित बैठक में समारोह की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

वीर राव केहर सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 नवंबर को सुबह 9 बजे महात्मा यशदेव और रामकृष्ण शास्त्री के सानिध्य में वैदिक आश्रम टीम द्वारा हवन कराया जाएगा।
सुबह 10 बजे से नारी, मेधावी बालिका और शूरवीर सम्मान प्रदान किया जाएगा। हर वर्ष की तरह मुख्य अतिथि के रूप में इलाके की वीर नारियां और गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में रेजांगला युद्ध के जीवित योद्धा हवलदार निहाल सिंह सेना मेडल, कप्तान रामचंद्र और हवलदार गजे सिंह बेवल उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


मेधावियों का होगा सम्मान

राव संजय सिंह समन्वयक और कर्नल रणबीर सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में 18 नवंबर को जन्मी कला एवं संस्कृति क्षेत्र की प्रतिभावान छात्राओं को रश्मि यादव 10-10 हजार की दो स्कॉलरशिप और शहीद परिवार की दो बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 5-5 हजार रुपये की इंदिरा यादव दो स्कॉलरशिप राशि भी प्रदान की जाएगी। रेजांगला युद्ध के महानायक मेजर शैतान सिंह भाटी परमवीर चक्र और रेजांगला शौर्य समिति के संस्थापक मुख्य संरक्षक कर्नल राव राम सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री की शताब्दी जयंती वर्ष में आयोजित होने वाले इस समारोह में शहीद परिवार, पूर्व सैनिक और युवा पीढ़ी की बड़ी संख्या में उपस्थिति के लिए बैठक में पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें