फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन बिकी ३०० किलो दाल

Fri, 06 Nov 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने होलसेल रेट पर बृहस्पतिवार को ३०० किलो दाल की बिक्री की। वहीं दो बजे के बाद दाल लेने पहुंचे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा, उनका कहना था कि आज नहीं मिली तो कल आएंगे।
विज्ञापन

आसमान छू रहे दाल के भावों से कुछ राहत दिलाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने होलसेल रेट पर बुधवार से दाल की बिक्री शुरू की थी। बुधवार को पहले दिन जहां २०० किलो दाल बेची गई, वहीं बृहस्पतिवार को पूरे 100 किलो दाल ज्यादा बिकी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय के बाहर होलसेल रेट पर दाल बेचने वाले कर्मचारियों विनोद, संजय और नरेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को दाल खरीदने के लिए शहर के साथ गांवों के लोग भी आए। होलसेल रेट एवं रिटेल दाल की कीमतों में बहुत ज्यादा अंतर होने के चलते ही जिले के लोग यहां दाल खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने होलसेल रेट पर दाल मिलने का समय सुबह १०:०० बजे से २:०० बजे तक है। बृहस्पतिवार को दो बजे के बाद भी लोग दाल लेने के लिए पहुंचे। सेेक्टर चार से गौरव, मंगलेश्वर माजरी से रामरतन और कृष्णा नगर से कई लोग दाल लेने के लिए पहुंचे थे। टाइम खत्म हो जाने के कारण उन्हें मायूस लौटना पड़ा। लोगों का कहना था बाजार में मिल रही दाल व यहां पर मिलने वाली दाल की कीमतों में बीस रुपयेे तक का अंतर है, इसलिए वह यहां दाल खरीदने आए हैं। आज नहीं मिली तो कल टाइम से आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें