फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर रद्द, घर-घर से कचरा उठाने की योजना ठंडे बस्ते में

Fri, 06 Nov 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर को साफ बनाने के लिए घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए नगर परिषद की ओर से टेंडर प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। यह टेंडर दस नवंबर को होने थे। परिषद अधिकारी इसके लिए टेक्निकल खामी को जिम्मेदार बता रहे हैं। आखिरकार इसका खामियाजा आम जनता को ही भुगतना पड़ रहा है।
शहर के घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना लंबे समय से पाइप लाइन में है, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी यह सिरे नहीं चढ़ रही। कुछ ही दिनों पहले नप की ओर से घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए, लेकिन टेंडर खुलने से पहले ही नप ने इसे रद्द कर दिया है। प्रशासन की ओर से कई बार सफाई अभियान चलया गया, लेकिन कूड़ा डालने की उचित व्यवस्था नहीें होने के चलते ही परिणाम साकारात्मक नहीं रहे। वहीं शहर में वेस्ट-मनैजमेंट प्लांट की व्यवस्था भी इसका बड़ा कारण रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी
नगर परिषद में अनुबंध के आधार पर लगे १७२ कर्मचारियों को तीन महीने से वेतनमान नहीं मिला है। इस पर बृहस्पतिवार को यूनियन के प्रधान महेंद्र चावरिया ने ईओ से कहा कि यदि सोमवार तक उन्हें उनका बकाया नहीं मिला तो सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

वर्जन
कूड़ा उठाने वाले टेंंडर में कुछ खामियां थी, जिसके चलते उसको रद्द कर दिया है, जल्द ही नए सिरे से टेंडर छोड़ा जाएगा। दूसरी ओर नगर परिषद के सभी सफाई कर्मचारियों का बकाया दे दिया गया है।
विजयपाल यादव, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें