फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में 3 मार्च तक बढ़ाए जाएंगे डिब्बे

Mon, 02 Feb 2026 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे की ओर से यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेवाड़ी से होकर गुजरने वाली 8 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी के 31 डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी तीन मार्च तक की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 22471/22472 लालगढ़-दिल्ली सराय-लालगढ़ ट्रेन में लालगढ़ से 28 फरवरी और दिल्ली सराय से 3 फरवरी से 2 मार्च तक 2 द्वितीय शयन यान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
गाड़ी संख्या 20473/ 20474 दिल्ली सराय उदयपुर सिटी दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 28 फरवरी और उदयपुर सिटी से 2 फरवरी से 1 मार्च तक 2 द्वितीय शयन यान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 19617/19618 मदार-रेवाड़ी-ट्रेन में 28 फरवरी तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 19620/19619 फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेन में 28 फरवरी तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
गाड़ी संख्या 59632/59631 रेवाड़ी-हिसार- रेवाड़ी ट्रेन 28 फरवरी तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी। गाड़ी संख्या 19622/ 19621, रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा में 28 फरवरी तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
गाड़ी संख्या 09635/ 09636 जयपुर-रेवाड़ी जयपुर ट्रेन में 28 फरवरी तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी। गाड़ी संख्या 14715/ 14716 हिसार- जयपुर-हिसार ट्रेन में हिसार से 28 फरवरी तक एवं जयपुर से 4 फरवरी से 3 मार्च तक 2 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें