रेवाड़ी। अनाज मंडी रेलवे स्टेशन की तरफ से गुजरती ट्रेन। संवाद
रेवाड़ी। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने रेवाड़ी से होकर गुजरने वाली 8 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी के 31 डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी तीन मार्च तक की है। इससे हिसार, लालगढ़, उदयपुर और जयपुर जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
लालगढ़-दिल्ली सराय-लालगढ़ ट्रेन में लालगढ़ से 28 फरवरी और दिल्ली सराय से 3 फरवरी से 2 मार्च तक 2 द्वितीय शयन यान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 28 फरवरी और उदयपुर सिटी से 1 मार्च तक 2 द्वितीय शयन यान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
मदार-रेवाड़ी ट्रेन में 28 फरवरी तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेन में 28 फरवरी तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी और रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी ट्रेन 28 फरवरी तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेन में 28 फरवरी तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी और जयपुर-रेवाड़ी जयपुर ट्रेन में 28 फरवरी तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।
हिसार- जयपुर-हिसार ट्रेन में हिसार से 28 फरवरी तक एवं जयपुर से 3 मार्च तक 2 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है।