फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हिंदू सम्मेलन और राष्ट्रीय एकता मोटरसाइकिल यात्रा आज और कल

Sat, 14 Feb 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : सर्व समाज हिंदू सम्मेलन एवं मोटरसाइकिल यात्रा की तैयारियों का जायजा लेते आयोजन समिति के
विज्ञापन
रेवाड़ी। जाटूसाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर रविवार और सोमवार को सर्व समाज हिंदू सम्मेलन व राष्ट्रीय एकता संदेश मोटरसाइकिल यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

आयोजन समिति के संयोजक रविंद्र आशावादी मूसेपुरिया ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रविवार को 1 बजे मोटरसाइकिल यात्रा बाबा नीमला वाला धाम बेरली खुर्द से निकलेगी। इसका उद्घाटन शहीद परिवारों की ओर से किया जाएगा। गोरक्षक देवेंद्र यादव के पिता शीशराम यादव शुभारंभ करेंगे।
मुख्य अतिथि चेयरपर्सन जाटूसाना सरोज यादव रहेंगी। अध्यक्षता किशन पाल एडवोकेट उर्फ रिंकू सरपंच बेरली खुर्द करेंगे। यात्रा में विभिन्न मंदिरों के प्रधान, गोरक्षा दल जाटूसाना, सामाजिक संस्थाएं, मोटरसाइकिल दल व क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह साढ़े 10 बजे बाबा बस्ती राम महाराज धाम में सर्व समाज हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। शहीद सुजान सिंह मूसेपुर, शहीद सुरेश यादव हालुहेड़ा, शहीद अजीत सिंह मूसेपुर और शहीद दीपचंद बेरलीं खुर्द के परिजन इसका शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सरोज यादव होंगी। अध्यक्षता बिनू यादव सरपंच करेंगी। महामंडलेश्वर पुष्पा शास्त्री मुख्य अतिथि और अनिल मुख्य वक्ता होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें