फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रैन बसेरे की हालत खराब गद्दे फर्श पर, सफाई नहीं

Sun, 07 Dec 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रैन बसेरे का निरीक्षण करते एसडीएम मनोज कुमार। स्रोत : प्रशासन - फोटो : कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के साथ बैठक करते एडीएम विशुराजा। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बावल। रैन बसेरा बावल स्वयं अनदेखी का शिकार है। यहां खिड़कियों की जालियां टूटी थीं। ठंडी हवा सीधे भीतर आ रही थी। गद्दे फर्श पर बिखरे पड़े थे और परिसर में साफ-सफाई का अभाव था। शौचालयों की स्थिति भी बेहद खराब मिली। यह खामियां उस समय नजर आई जब एसडीएम मनोज कुमार ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जांच के दौरान अधिकारी को रैन बसेरे की स्थिति खराब मिली। एसडीएम ने सभी खामियों को तुरंत दूर करने के निर्देश नगर पालिका को दिए हैं। नगर पालिका बावल सचिव ने एसडीएम मनोज को बताया कि संचालित रैन बसेरा नजदीक पुलिस थाना बावल के पास स्थित है। इसमें आठ पुरुष व चार महिला के ठहरने की व्यवस्था है।
इसके अतिरिक्त पीने के पानी, पुरुष व महिला शौचालय एवं स्नान इत्यादि के लिए गर्म व ठंडे पानी की व्यवस्था उपलब्ध है। रैन बसेरे में एक कर्मचारी भी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें