डिपो में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एकत्रित हुए लोग। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने करनावास स्थित भारत पेट्रोलियम ऑयल डिपो में रोड सेफ्टी अभियान चलाया। कार्यक्रम में ट्रैफिक थाना से ईएसआई लीला राम, एचसी शिव भूषण व टीम ने मैनेजमेंट और वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। पुलिस टीम ने बताया कि सड़क पर छोटी-सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए वाहन चालक यात्रा शुरू करने से पहले आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं। उन्होंने दोपहिया पर हेलमेट, चारपहिया में सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, नशे में वाहन न चलाना, ओवर स्पीडिंग और ओवरलोडिंग से बचना, मोबाइल फोन का उपयोग न करना तथा ट्रैफिक संकेतों का पालन करने पर विशेष जोर दिया।