कोसली। कोसली बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के गठन एवं पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेवाड़ी के सेशन जज जीएस वाधवा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। एसडीजेएम कोसली अशोक कुमार, जेएमआईसी कोसली निशा और एडीए डॉ. प्रदीप यादव भी समारोह में शामिल हुए।
समारोह में रेवाड़ी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट सौरभ राव अपनी टीम के साथ तथा बावल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट नितिन कौशिक अपनी टीम सहित पहुंचे। कोसली बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
नई कार्यकारिणी में निखिल यादव को अध्यक्ष, प्रवीण यादव को उपाध्यक्ष, अभिषेक डागर को सचिव, निशा को संयुक्त सचिव और धर्मेंद्र यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पदभार संभालते हुए अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने तथा बार की गरिमा, एकजुटता और आपसी सहयोग को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। समारोह में अधिवक्ता दुष्यंत यादव, कैप्टन सुभाष, गुरदयाल, पूर्व प्रधान अरुण यादव, मनोज यादव, गजेंद्र, हरपाल ढिल्लों, जयकिशन ढिल्लों, विक्रम लांबा, सत्यप्रकाश, अजीत भारद्वाज, मनोज हरितास, पवन, करमबीर, रतन कुमार, किशन चंद, सावंत, श्वेता, रेशु देवी, रवि, राजक, पंकज और भजनलाल सहित बार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।