फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खैरथल-तिजारा की नई कार्यकारिणी का गठन, लक्ष्मी शर्मा बनीं अध्यक्ष

Wed, 24 Dec 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विप्र फाउंडेशन खैरथल-तिजारा की नई कार्यकारिणी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
भिवाड़ी। विप्र फाउंडेशन जिला खैरथल-तिजारा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। लक्ष्मी शर्मा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में अन्य प्रमुख नियुक्तियां भी की गईं। इनमें मीडिया प्रभारी अजय पचौरी, सह मीडिया प्रभारी सतीश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सोमदत्त शर्मा, तिजारा ब्लॉक उपाध्यक्ष विजय पंडित, जिला संरक्षक कैलाश गॉड, लीगल एडवाइजर एडवोकेट सुनील शर्मा और कोषाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा शामिल हैं। बैठक का संचालन कैलाश, मनीष शर्मा और अभिषेक शर्मा ने किया।
विज्ञापन

तिजारा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने नई कार्यकारिणी के गठन की जानकारी साझा की और संगठन की सेवा में सक्रिय रहने का संकल्प दोहराया। विप्र फाउंडेशन की यह नई टीम जिले में ब्राह्मण समाज की सेवा और उत्थान के लिए कार्य करेगी। बैठक में विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष भूदेव शर्मा, महामंत्री राजेश्वर वस्त्, जिला संरक्षक प्रेम कौशिक और मुकेश झा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय शर्मा तथा तिजारा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें