रेवाड़ी। धारूहेड़ा में सड़कों से बैनर और पोस्टर हटाते नपा कर्मी। स्रोत:
- फोटो : मौलाना अदहम मुस्तफा
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा को साफ-सुथरा रखने के लिए नगरपालिका कार्रवाई शुरू की है। नपा की टीम ने शुक्रवार को शहर की प्रमुख सड़कों पर अभियान चलाकर बैनर और पोस्टर हटाए। रिंग रोड, सोहना रोड, दिल्ली रोड और बास रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर लगे बैनर-पोस्टर हटाए गए।
जनप्रतिनिधियों और शहर के लोगों ने वीरवार को सड़कों पर लगे बैनर-पोस्टरों का मुद्दा उठाया था। इसके बाद नपा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगे बैनर-पोस्टर हटाने शुरू कर दिए।
आम तौर पर आचार संहिता लागू होने के दौरान बैनर-पोस्टर हटाए जाते हैं लेकिन संभावित चुनावों को देखते हुए नपा पहले से ही सतर्कता दिखाई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जो लोग शहर में जगह-जगह होर्डिंग लगाकर गंदगी फैला रहे हैं, वे शहर को साफ रखने की बात कैसे कर सकते हैं। वहीं नपा अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के लगाए गए होर्डिंग मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ जुर्माना भी लगाया जाएगा।