फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कत्ल की वारदात से बिगड़ा नाच-गाने का माहौल, रातभर सहमे रहे गांव के लोग

Sun, 02 Nov 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोई लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा रहा था तो कोई खुशी से नाच रहा था। अचानक गोली चली। फिर पीथड़ावास, बधराना और मनेठी तीन गांवों के लोगों की रात खौफ में कटी। वजह पीथड़ावास में लग्न समारोह में अंजाम दी गई हत्या की वारदात है। मौत के घाट उतारा गया युवक इंद्रजीत बधराना का था और आरोपी मनेठी के हैं। अब परिवार बेहाल है, गांव में हर किसी की आंख गुस्से से लाल है।
विज्ञापन




गांव में बिजली की दुकान चला रहा इंद्रजीत दो भाइयों में बड़ा था। 4 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी तीन साल की एक बेटी है। इंद्रजीत का छोटा भाई फौज में है। बड़े बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस से उसकी जान लेने वालों की गिरफ्तारी मांग कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि इंद्रजीत मिलनसार स्वभाव का था। किसी से उसकी कोई रंजिश नहीं थी। अब मामूली कहासुनी के बाद उसे गोली मार दी गई। यह पहलू हैरान कर देने वाला है।



आसानी से सुलझ सकता था विवाद



ग्रामीणों की मानें तो आरोपी युवक जब से समारोह में आए थे, तब से ही दादागीरी दिखा रहे थे। कई लोगों को यह हरकत नागवार गुजरी। पहले से ही खराब चुका माहौल उस वक्त और बिगड़ गया, जब इंद्रजीत ने इन्हें टोक दिया। उसने कहा-इस तरह माहौल खराब नहीं करना चाहिए। किसी को कुछ समझ आता, इतने में तो बदमाशाें ने गोली ही चला दी। शादी का शोर न होता तो यह बात आसानी से सुलझ सकती थी।
विज्ञापन




आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू



इंद्रजीत के परिजनों ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। उधर, अब रामपुरा थाने की पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पता किया जा रहा है कि मनेठी और हंसाका के इन युवकों के साथ और कौन-कौन थे।

आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें