रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सोमवार को बालावास जमापुर, लिसाना, काकोडिया व चिल्हड़ में करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।
उन्होंने गांव बालावास जमापुर में गांव से रसूली तक 43 लाख से बनने वाली सड़क का शिलान्यास, गांव लिसाना में लिसाना रेलवे स्टेशन से गोकलगढ़ तक 34.50 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास, गांव काकोडिया में गांव के शिव मंदिर से नारायण चौक तक 20.65 लाख की लागत से बनने वाले मार्ग का शिलान्यास किया।
गांव चिल्हड़ में सरकारी स्कूल से भूरथल ठेठर तक 88.58 लाख से बनने वाली सड़क, 70.44 लाख से बनने वाले जैतपुर रोड़ से रेवाड़ी-पटौदी लिंक मार्ग, प्रजापत कालोनी में मार्ग का शिलान्यास किया।
11 लाख की लागत से बनी वाल्मिकी चौपाल, दस लाख से बनी सामान्य चौपाल निर्माण तथा तीन लाख की लागत से हरिजन चौपाल से रामचंद्र की दुकान तक के रास्ते का उद्घाटन कर ग्रामीणों को समर्पित किया।
कार्यक्रमों के दौरान कांग्रेस पार्टी के अनेकों कार्यकर्ताओं ने विधायक की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन भी थामा। विधायक ने उनका भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान भी दिया जाएगा। इससे पूर्व सभी कार्यक्रमों में पहुंचने पर विधायक का फूलमालाओं, ढोल-बाजों, पगड़ी व स्मृति चिह्न प्रदान कर जोरदार अभिनंदन किया गया।
जनसभाओं को संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि पिछले करीब तीन दशक से भी अधिक समय से इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने इलाके के विकास की ओर कोई ध्यान न देकर केवल अपने स्वार्थ की राजनीति करने का काम किया है। इस अवसर पर सरपंच अमन, धनीराम मेहरा, बाबूलाल छावड़ी, रेणूबाला, नानकचंद, खेमचंद सैनी, रामकिशन बसेरा, विनय जेलदार, प्रेम कुमार, जयराज यादव, शीशपाल पूर्व सरपंच व अन्य मौजूद रहे।