फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अटैक से बचने के लिए बनाए मजबूत पासवर्ड : एसपी

Sun, 20 Jul 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि साइबर अटैक से बचने के लिए मजबूत पासवर्ड बनाने की अपील आम लोगों से की है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में हर काम इंटरनेट पर निर्भर हो गया है। वित्तीय लेन देन मोबाइल के माध्यम से हो रहे हैं।
ऐसे में साइबर ठगी की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। कमजोर पासवर्ड होने की वजह से भी कई बार साइबर अपराध का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि साइबर अटैक से बचने हेतु मजबूत पासवर्ड का अहम योगदान हो सकता है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर अपराध से बचाने हेतु जिला पुलिस द्वारा आमजन को सेमिनार व गोष्ठियों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को साइबर क्राइम बारे जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी ठगी करने की नीयत से अलग-अलग तरह के तरीके अपनाते रहते हैं। साइबर अपराधी द्वारा किसी व्यक्ति को झांसा देते हुए पैसे प्राप्त करने के लिए अलग-अलग तरह के प्रलोभन देते हैं। ऐसे में हम जागरूक रहकर ही इस प्रकार की ठगी से बच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें