फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सवारियों से भरी रोडवेज बस में बदमाश ने चाकू दिखा महिला को डराया

Sun, 02 Jun 2024 03:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। मौके पर खड़ी हरियाणा रोडवेज की बस। स्रोत : वीडियो ग्रैप
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सवारियों से भरी हरियाणा रोडवेज की एक बस में सवार बदमाश ने चाकू दिखाकर सवारियों को डराया-धमकाया। इससे पहले आरोपी ने पिछली सीट पर अकेली बैठी महिला के साथ वारदात करने की भी कोशिश की। चालक-परिचालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए बस को साल्हावास कट पर रोक दिया।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस पीसीआर भी पहुंच गई और आरोपी को चाकू सहित पुलिस के हवाले कर दिया गया। हरियाणा रोडवेज के परिचालक सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात उनकी बस जयपुर से दिल्ली के लिए चली थी। बस में काफी यात्री सवार थे। एक यात्री राजस्थान के बहरोड़ से दिल्ली जाने के लिए बस में सवार हुआ। करीब 40 किलोमीटर के सफर में वो 3-4 बार सीट बदल चुका था। बनीपुर चौक क्रॉस करने के बाद वह पिछली सीट पर अकेली बैठी महिला के पास जाकर बैठ गया। इसी बीच बस में शोर मचाया कि आरोपी चाकू निकालकर डरा-धमका रहा है।
परिचालक सुनील और एक अन्य सवारी ने मिलकर आरोपी को बस में ही दबोच लिया। उसके हाथ से चाकू भी छीन लिया और चालक ने साल्हावास कट के पास एक होटल पर बस को रोक दिया। इसी बीच किसी ने डॉयल-112 पर सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। साथ ही उससे मिले चाकू को भी अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सिगरेट पीने से रोका तो दिखाया चाकू

बस में सवार महिला सविता ने बताया कि वह बहरोड़ से बस में सवार हुई थी। पीछे-पीछे एक युवक भी बस में सवार हुआ। बस की पिछली सीट पर वह अकेली बैठी हुई थी। तभी एक युवक उसके पास आकर बैठ गया। पहले उसने पानी पिया। पानी की कुछ बूंदें उसके मुंह पर भी गिर गई। उसने इस बात को नजरअंदाज कर दिया। तभी बस में सवार एक अन्य यात्री सिगरेट पी रहा था। आरोपी ने उसे सिगरेट पीने से रोका और फिर अचानक चाकू दिखा दिया। चाकू दिखाने के बाद बस में शोर शराबा मच गया। आरोपी को बस में ही दबोच लिया गया।
विज्ञापन


युवक बहरोड में सब्जी बेचने का काम करता है। फिलहाल किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

-शिव दर्शन, थाना प्रभारी, कसौला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें