फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अधिकतम से छह गुना कम हुआ न्यूनतम तापमान

Sun, 28 Dec 2025 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
खेत में खिली सरसों की फसल। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में रोजाना धूप तो निकल रही है, मगर सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। धूप निकलने के बावजूद भी लोगों को गलन वाली ठंड का एहसास हुआ। 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.85 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान में लगभग ढाई डिग्री का उछाल देखा गया है। हल्की धूप में सरसों के पीले फूलों की चमक देखने को मिल रही है। ऐसे में सरसों की फसल अच्छी दिख रही है। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में धूप निकलने के बावजूद हवा में नमी और ठंडी हवाओं के मिलने से गलन वाली ठंड का एहसास हो रहा है।
यही वजह है कि दिन के समय तापमान बढ़ने के बावजूद भी ठंड का असर कुछ कम नहीं हो रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 377 दर्ज किया गया, जो कि अत्यधिक प्रदूषित श्रेणी में आता है। बच्चों, बुजुर्गों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रस्त लोगों को सुबह-शाम के समय घर से बाहर निकलने में सतर्कता बरतनी चाहिए। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों के लिए भी ऐसी ही परिस्थितियों का अनुमान जताया है। साथ ही, कोहरे और हल्की धुंध के बने रहने की संभावना भी व्यक्त की गई हैं। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 377 दर्ज किया गया, जो कि अत्यधिक प्रदूषित श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें