फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 4.5 पर पहुंचा, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

विज्ञापन
सर्दी के चलते गर्म कपड़े पहनकर जाते बच्चे। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के साथ पिछले तीन दिन हुई बारिश के बाद ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। सोमवार को दिन भर शीतलहर चलने का दौरा जारी रहा। वहीं दिन के समय खिली धूप ने लोगों को ठंड से थोड़ी राहत दिलाई।
विज्ञापन

जिले के रविवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार को जिले में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री गिरावट के साथ 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन चार दिनों से बदले मौसम व ठंड बढ़ने का असर जिले के सामान्य जनजीवन पर पड़ने लगा है। आम लोगों की सामान्य दिनचर्या देरी से शुरू हो रही है और शाम होते-होते वे घरों की ओर जाने की जल्दी में होते हैं। बाजारों में गर्म वस्त्रों की बिक्री बढ़ गई है। बदले मौसम के साथ गर्म पेय व खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ गई है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. जोगेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले तीन तीनों में हुई वर्षा किसानों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। यह वर्षा गेहूं व सरसों के लिए बहुत फायदेमंद है।
-------------------
बच्चों व बुजुर्गों का रखें खास ध्यान:
बारिश के बाद ठंड बढ़ेगी। इसमें बुजुर्गों व बच्चों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। बुजुर्गों व बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इसमें बुखार, खांसी, जुकाम के अलावा पेट संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। अभिभावकों को ध्यान देने की जरूरत है कि बच्चे नंगे पैर फर्श पर न घूमें। उनको प्रतिदिन नहलाने पर भी जोर न दें। चिकित्सकीय परामर्श से ही बच्चों को दवाएं दें। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों को कुछ दिन बाहरी खाने से बचना है, क्योंकि बारिश के बाद संक्रमण सक्रिय हो जाता है और पेट में जाकर समस्या उत्पन्न कर सकता है।
विज्ञापन

---------------------------
पानी का खूब करें सेवन
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अर्चना यादव ने बताया कि अक्सर देखने में आया है कि ठंड में लोग पानी कम पीते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है। यह पेट संबंधी बीमारियों का कारण बनती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को दिन में तीन से चार लीटर पानी अवश्य पीना चाहिए। पानी को बहुत अधिक गर्म करने की बजाय गुनगुना करके पीना चाहिए। इसके अलावा चाय का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें