फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Mon, 10 Mar 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मौसम आमतौर पर 13 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 13 मार्च के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से जिले के कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने तथा रात के समय तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 11 व 12 मार्च को हवाएं मध्यम से तेज गति से चलेंगी। इसके बाद 14 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

-
दिनांकअधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
9 मार्च 32.0 10.5
8 मार्च30.58.5
7 मार्च28.59.5
6 मार्च25.013.0
5 मार्च25.0-10.5
4 मार्च25.5-14.0

3 मार्च29.5-9.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें