फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली

Mon, 10 Mar 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 40बीएमजी सिटी में बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीएमजी सिटी स्थित केसरी लक्ष्मी नारायण मंदिर से बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर में खाटू श्याम बाबा के ज्योत प्रज्वलित कर राधेश्याम गुप्ता ने की। मंदिर में 151 ध्वजा के साथ निशान यात्रा शुरू की गई। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर यात्रा बीएमजी होम्स से होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंची। पुजारी प्रकाश मिश्रा ने श्रद्धालुओं को ध्वजा के साथ प्रसाद वितरित किया। शाम को मंदिर में भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 151 श्रद्धालुओं ने निशान यात्रा में उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर विजय कुमार गुप्ता, रिपू दमन गुप्ता, रवि गुप्ता, अनिल गोयल, अनिल किसनानी, शक्ति यादव , केसी भारद्वाज, राजकुमार गर्ग, अश्विनी कुमार तिवारी एडवोकेट, लक्ष्मण अग्रवाल, अर्पित तिवारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें