फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: समय से किया जाए किसानों का भुगतान

विज्ञापन
रेवाड़ी अनाज मंडी में फसल के उठान के लिए खड़ा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले की मंडियों में अब तक कुल 551934 क्विंटल सरसों की आवक और 551934 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। सरसों की पूरी खरीद हो चुकी है। प्रक्रिया धीमी होने के कारण 1.35 लाख क्विंटल सरसों का उठान होना बाकी है।
विज्ञापन

गेहूं की जिले में 325840 क्विंटल आवक तथा 320250 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। 32 हजार क्विंटल गेहूं का उठान होना बाकी है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि अनाज को तय मानकों के अनुसार सुखाकर ही मंडियों में लेकर आएं, ताकि उनकी उपज बिना किसी रुकावट के खरीदी जा सके।
साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंडियों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न किए जाएं। जिला प्रशासन खरीद प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन

डीसी ने खरीद एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को समय पर भुगतान किया जाए ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। लिफ्टिंग कार्य में तेजी लाई जाए ताकि मंडियों में जगह की कमी न हो और नई फसल की आवक बाधित न हो। एजेंसियों द्वारा व्यवस्था को बेहतर ढंग से प्रबंधित किया जाए, जिससे खरीदी गई सरसों का सुरक्षित भंडारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें