फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अस्पताल की नई बिल्डिंग आधुनिक सुविधाएं से होगी लैस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर के नागरिक अस्पताल को भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अस्पताल की नई बिल्डिंग 7 मंजिला मल्टी स्टोरी बनाने की योजना तैयार जा रही है। इस भवन में अंडरग्राउंड पार्किंग, आयुष विंग समेत कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से नई बिल्डिंग की आवश्यकताओं की रिपोर्ट और डिजाइन बजट सत्र के दौरान मुख्य वास्तुकार विभाग को भेजी जा चुकी है। इसके बाद चीफ आर्किटेक्ट की ओर से मौजूदा स्थल का निरीक्षण भी किया जा चुका है। हालांकि अंतिम डिजाइन में जरूरत के अनुसार कुछ बदलाव संभव हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में नागरिक अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर को मिलाकर करीब साढ़े 7 एकड़ जमीन उपलब्ध है। अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में ओपीडी पंजीकरण, स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग, दंत चिकित्सा, बाल रोग, एक्सरे, ब्लड बैंक, आयुष ओपीडी सहित कई सेवाएं संचालित हो रही हैं लेकिन भवन जर्जर (कंडम) होने के कारण यहां चल रही ओपीडी को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की तैयारी भी की जा रही है।
इस बीच सोमवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी स्पष्ट किया है कि नई बिल्डिंग मौजूदा स्थान पर ही बनाई जाएगी और इसे पूरी तरह सुविधायुक्त बनाया जाएगा।
गौरतलब है कि करीब 7 साल पहले अस्पताल को 200 बेड का बनाने की घोषणा की गई थी लेकिन स्थान की कमी के कारण यह योजना पूरी तरह लागू नहीं हो पाई। नई बिल्डिंग के अभाव में मरीजों को एमआरआई और कैथ लैब जैसी जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन


-

300 बेड के नागरिक अस्पताल को लेकर कमियों को दूर किया जा चुका है। नागरिक अस्पताल को भविष्य की जरूरतों को देखते हुए तैयार किया जाएगा। इसमें आधुनिक सुविधाएं होंगी। रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

डॉ. नरेंद्र दहिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें