नशे के खिलाफ शपथ लेते बच्चे। स्रोत : पुलिस
- फोटो : टोल पर आमने सामने की भिडंत में क्षतिग्रस्त हुई कार और बाइक
रेवाड़ी। नशा मुक्ति टीम ने सरकारी स्कूल नांधा, प्राणपुरा व चिमनावास का दौरा करके बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। निरीक्षक रामपाल ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई के विरुद्ध सामाजिक आंदोलन चलाने की आवश्यकता है।
अगर आपके पास किसी प्रकार की सूचना है कोई नशे का प्रयोग करता है या नशे की सप्लाई इत्यादि करता है तो इस बारे पुलिस को हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचित करंे। पता व जानकारी बताने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जाएगा। इस दौरान नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई।