फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर आया दूल्हा, पिता ने किया वादा पूरा

विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से गांव दुल्हन लेकर आया दूल्हा आर्यन यादव। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
भिवाड़ी। टपूकड़ा कस्बे के बूढ़ी बावल गांव में युधिष्ठिर यादव ने अपनी मां से किया हुआ पुराना वादा पूरा करते हुए अपने इकलौते बेटे की दुल्हन को हेलीकॉप्टर से गांव लाए। गांव में हेलीकॉप्टर उतरते देख ग्रामीण सुबह-सुबह हेलीपेड पर जमा हो गए।
विज्ञापन

युधिष्ठिर यादव खुशखेड़ा में प्लास्टिक इंजेक्शन मोल्डिंग कंपनी के मालिक हैं। 22 वर्षीय पुत्र आर्यन यादव (बीटेक) की शादी नीमराना के रेवाना गांव में अजीत यादव की 19 वर्षीय बेटी रीना से हुई। बरात भी हेलीकॉप्टर से ही नीमराना पहुंची थी।
रस्में पूरी होने के बाद मंगलवार सुबह 7 बजे दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर से अपने गांव बूढ़ी बावल पहुंचे। करीब एक घंटे गांव में रुकने के बाद हेलीकॉप्टर जयपुर के लिए रवाना हो गया। युधिष्ठिर यादव ने बताया कि उनकी मां को वादा किया था कि अपने बेटे की दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लाऊंगा। आज वह वादा पूरा हुआ। इसके लिए जयपुर से 6 लाख रुपये में हेलीकॉप्टर बुक किया था।
विज्ञापन


बिना दहेज की शादी

युधिष्ठिर यादव ने बताया कि यह शादी पूरी तरह दहेज मुक्त रही। लड़की पक्ष से सिर्फ एक रुपया शगुन लिया गया। उन्होंने कहा कि समधी अजीत यादव साधारण किसान हैं। उनके ऊपर कोई बोझ नहीं डाला। समाज को यही संदेश देना चाहते हैं कि दहेज की जरूरत नहीं होती, रिश्ते दिल से बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें