फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी गति से चली खरीद तो एक दाना भी नहीं खरीद पाएगी सरकार- योगेंद्र यादव

विज्ञापन
फसल खरीद की जानकारी लेते स्वराज इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। सरकार की मंशा नहीं कि किसानों का दाना-दाना खरीदा जाए। वर्तमान व्यवस्थाओं को देखकर ऐसा नहीं लग रहा कि सरकार किसानों का दाना-दाना खरीद पाएगी। रेवाड़ी की मंडियों में इस समय जो खरीद व्यवस्था चल रही है उसके हिसाब से किसानों की उपज की महज 10 प्रतिशत हिस्सा खरीद कर मंडियों को बंद कर दिया जाएगा। जब तक किसान संगठित होकर अपने हकों की आवाज नहीं उठाएगा तब तक व्यवस्थाएं नहीं बदलेगी। जब तक किसान धरना प्रदर्शन नहीं करेगा तब तक सरकार 10 में से एक बोरी खरीद कर 10 दिन बाद खरीद बंद कर देगी। गेहूं की बारी आती है तो सरकार की गरज थी उस दौरान जिले में 22 अस्थायी केंद्र खोल दिए थे। लेकिन अब जब किसानों की जरूरत है तो महज तीन ही खरीद केंद्र बनाए हैं, उनमें भी व्यवस्थाएं बेहतर नहीं हैं। यह बात वीरवार को रेवाड़ी मंडी पहुंचे स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहीं।
विज्ञापन

मंडी सचिव के दफ्तर पहुंचकर ली जानकारी
योगेंद्र यादव ने जय किसान आंदोलन के प्रतिनिधित्व के साथ रेवाड़ी मंडी का दौरा किया। उन्होंने बाजरा और कपास खरीद की जमीनी स्तर पर जांच की। यादव कहा कि जिले में 46827 किसानों ने बाजरे की फसल के लिए रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है। जिसकी खरीद के लिए 15 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। लेकिन 15 दिन बीत गए और कल तक बहुत कम किसानों का बाजरा खरीदा गया है। इसी गति से चलते रहे तो खरीद को पूरा होने के लिए 8 महीने का समय लग जाएगा। उन्होंने मंडी सचिव ने खरीद प्रक्रिया की पूरी जानकारी ली।
दो दिन में सुधार नहीं तो धरना देगा संगठन
यादव ने कहा कि अगर दो दिन में व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जय किसान आंदोलन अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएगा। उन्होंने कहा कि सिरसा में किसानों का तीन कृषि कानून के विरोध में जो पक्का धरना चल रहा है उसको समर्थन देने के लिए रेवाड़ी से एक जत्था जाएगा। जिले के सभी किसान संगठनों और किसानों से यादव ने अपील की कि वे भी सिरसा में किसान आंदोलन को मजबूती प्रदान करें। मंडी निरीक्षण के दौरान जिला अध्यक्ष राजबाला यादव, सचिव प्रभात सिंह, मास्टर धर्म सिंह, जगमाल सिंह, बलवंत सिंह, योगेश, योगेश्वर जैतपुर, सतपाल चौधरी, लक्ष्मण सिंह, अभय सिंह, अशोक मूसेपुर, सत्यप्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें