कुंड। गांव मनेठी स्थित उप तहसील में एम्स संघर्ष समिति का धरना लगातार 70वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारी माजरा एम्स के शिलान्यास करके निमार्ण कार्य शुरू करवाने, एमबीबीएस की कक्षाएं लगाने और ओपीडी शुरू करवाने की मांग कर रहे थे। धरने की अध्यक्षता प्रधान श्योताज सिंह ने की।
इस दौरान वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि सरकार तुरंत माजरा एम्स का शिलान्यास करके निमार्ण कार्य शुरू करे। ताकि प्रधानमंत्री की ओर से की गई घोषणा को पूरा किया जा सके। वक्ताओं ने महिला पंचायत, युवा पंचायत, वाहन रैली और बावल प्रदर्शन में एम्स संघर्ष समिति का अपार सहयोग देने पर क्षेत्र की जनता का धन्यवाद किया और 17 दिसंबर को होने वाली महापंचायत में भी इसी प्रकार के सहयोग के लिए अपील की ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सके। वक्ताओं में मुख्य रूप से रामस्वरूप अहरोदिया, मास्टर लक्ष्मण सिंह, बाबू कैलाश यादव मनेठी, सूबेदार दिलबाग सिंह, जितेंद्र कुमार शर्मा सेवानिवृत हेडमास्टर, अमर सिंह राजपुरा, भूप सिंह आर्य, ओमप्रकाश सैन, जगदीश शर्मा पाड़ला, बीडी यादव, सतप्रकाश गोयल, तुलाराम मेहतावास, मास्टर दयानन्द, करण सिंह थानेदार भठेड़ा, छाजूराम पाड़ला आदि रहे। इस मौके पर देशराज मनेठी, भजनलाल, बलवंत पंच, भगवानदास, रामेश्वर पंच आदि मौजूद रहे।