रेवाड़ी। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ के नोडल अधिकारी एवं एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि तीन प्रचार वाहन सोमवार 11 दिसंबर को निर्धारित शेड्यूल अनुसार प्रातः 10 बजे से व शाम 3 बजे से गांवों में पहुंचकर लोगों को लाभान्वित करेंगे। प्रचार वाहन नंबर 1 रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांव फिदेड़ी में प्रात: कालीन सत्र व जैतपुर शेखपुर में सायंकालीन सत्र में, प्रचार वाहन नंबर 2 कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव आसियाकी गोरावास में प्रात: कालीन सत्र व भाला में सायं कालीन सत्र में तथा प्रचार वाहन नंबर 3 बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव आनंदपुर में प्रात:कालीन सत्र व गांव आरामनगर में सायं कालीन सत्र में पहुंचेंगे और आमजन को सरकार की नीतियों व योजनाओं बारे जागरूक करेंगे।