फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने लगवाया जिला स्तरीय मेगा आई कैंप, ऑपरेशन थिएटर तैयार नहीं

Tue, 01 Mar 2016 12:59 AM IST
रेवाड़ी ब्यूरो ।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में सोमवार को मोतिया बिंद के आपरेेशन के लिए मेगा आई कैंप तो लगा दिया गया तथा 76 मरीजों को 18 मार्च की आपरेशन की तारीख तक दे दी गई, लेकिन आलम यह है कि यहां पर डेढ़ महीने से बंद पड़ा आपरेशन थियेटर तैयार तक नहीं हो पाया है। इसके चलते मोतिया बिंद के आपरेशन पर बादल के संशय छाए हुए हैं। कुछ मरीजों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि वह डेढ़ महीने से आपरेशन के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन ओटी तैयार नहीं होने की वजह से ऑपरेशन नहीं हो पाया है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनजीओ द्वारा आपरेशन करने पर तो रोक लगा दी गई, लेकिन नागरिक अस्पताल में महज एक आई सर्जन तैनात है। इसी के साथ सोमवार को आए मरीज भी अव्यवस्थाओं के चलते इधर-उधर भटकते रहे। वहीं जब डीसी डॉ. उपायुक्त यश गर्ग मरीजों को संबोधित कर रहे थे तो एक बुजुर्ग खड़ा हुआ तथा अस्पताल प्रबंधन पर उन्हें चक्कर कटाने का आरोप लगाया।-----------------------------------------स्वास्थ्य विभाग ने एनजीओ द्वारा आपरेट करने पर लगाई थी रोकअंबाला में एक एनजीओ द्वारा कैंप लगाकर मोतियाबिंद का आपरेशन किया गया था, जिसमें दस से ज्यादा मरीजों की आंख खराब हो गई थी। इससे सबक लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एनजीओ द्वारा कैंप लगाए जाने पर रोक लगा दी गई थी। इसी के मद्देनजर सोमवार को नागरिक अस्पताल में मोतिया बिंद से पीड़ित व्यक्तियों के लिए मेगा आई स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 512 मरीज अपनी आंखों को जांच कराने के लिए पहुंचे। 290 मरीजों को प्राथमिक जांच के बाद दवाई देकर भेज दिया गया। वहीं 220 मरीजों की जांच के बाद 76 मरीजों का मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया तथा 18 मार्च का उन्हें आपरेशन का टाइम दिया गया। मेगा आई स्क्रीनिंग कैंप के शुभारंभ के के अवसर पर सीएमओ पुष्पा बिश्नोई, एसएमओ सुदर्शन पंवार, डॉ. धमेंद्र, डॉ. टीसी तंवर, डॉ. अशोक सैनी, फार्मेसिस्ट महेंद्र एवं नरेश सहित अस्पताल का अन्य स्टॉफ उपस्थित था।------------------------------------तीन घंटे के बाद नंबर आया थमा दिया चश्मे का नंबर, बोले चश्मा बहार से मिलेगारेवाड़ी निवासी रविकांत अपनी माता संतोष की आंखों को चैक कराने के लिए सुबह 9 बजे ही अस्पताल में आ गया था। रविकांत ने बताया कि ढाई घंटे इंतजार के बाद जब नंबर आया तो डॉक्टरों ने आंख चैक कर चश्मे का नंबर देकर बाहर से चश्मा खरीदने को कहा। इस पर रविकांत ने सीएमओ पुष्पा बिश्नोई से शिकायत करते हुए कहा कि एक हजार रुपये का चश्मा आएगा, इससे अच्छा तो हम पर्ची बनाकर बाहर ही दिखा लेते। इस पर सीएमओ ने कहा ेकि चश्मा देना हमारा काम नहीं है, हम चश्मा ऑपरेशन के बाद ही देते हैं।-----------------------डीसी साहब जन्म प्रमाण पत्र बनवाओ, थक्कर बीमार हो गया हूंमेगा स्क्रीनिंग कैंप का उद्घाटन कर उपायुक्त डॉ. यश गर्ग मरीजों को संबोधित कर ही रहे थे कि बटोडी निवासी शिवचंद खड़ा हुआ और बोला कि डीसी साहब मेरे बेटे का जन्म प्रमाण पत्र बनवा दो एक महीने से चक्कर काट रहा हूं, कोई सूणता तक नहीं है। इस पर डीसी ने सीएमओ को व्यक्तिगत तौर पर केस को देखने के लिए कहा, लेकिन बुजुर्ग संतुष्ट नहीं हुआ। बोले कोई नहीं सुनेगा अभी भी।
विज्ञापन

वर्जन...अस्पताल में मरीजों की जांच की गई और समय भी दिया गया है। ऑपरेशन थिएटर का काम चल रहा है लेकिन 18 मार्च से पहले उसे तैयार कर लिया जाएगा। मरीजों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। - डॉ. सुदर्शन पंवार, एसएमओ 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें