फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मेरी झोपड़ी के भाग्य खुल जाएंगे, राम आएंगे..पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 10 Aug 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 7चोले वाले हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य। स्रोत : मंदिर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सेक्टर-1 सोलहराही तालाब के पास स्थित प्राचीन इच्छापूर्ण चोले वाले हनुमान मंदिर में 25वां सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान गायकों ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
सुंदरकांड के यजमान डॉक्टर संजय केदार, डॉक्टर अजय और उनका पूरा परिवार रहा। पुजारी पंडित बिजेंद्र भारद्वाज ने पूजा की। मुख्यातिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मेरी झोपड़ी के भाग्य खुल जाएंगे, राम आएंगे भजन सुनाकर मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

भजन गायक धर्मबीर व गोपाल वर्मा के भजन सुनाकर वाहवाही लूटी। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर संस्थापक व राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र सिंह गुप्ता ने कहा मंदिर का यह 25वां सुंदरकांड पाठ व भंडारा है।
यह पूरा आयोजन सभी भक्तों के सहयोग से प्रति माह होता है। इस मौके पर सुरेंद्र वशिष्ठ को पंजाबी मार्केट एसोसिएशन का प्रधान नियुक्ति हो पर मंदिर पुजारी पंडित बिजेंद्र भारद्वाज ने आशीर्वाद स्वरूप माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके भाजपा नेता दीपक मंगला, राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित लोहिया, दीपेश भार्गव, बिल्लू पोसवाल, चरण सिंह यादव , लव खरबंदा, रवींद्र यादव, प्रशांत गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें