फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के बेटे से छीना माइक, विधायक चुपचाप आकर भीड़ में बैठे

Mon, 29 Feb 2016 01:09 AM IST
रेवाड़ी ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान प्रदेश में फैली अराजकता के विरोध में एकजुटता का संदेश देने के लिए नेहरू पार्क में जुटे 35 बिरादरियों की सभा में जमकर हंगामा हुआ। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के बेटे एवं लालू प्रसाद यादव के दामाद कांग्रेसी नेता चिरंजीव राव के हाथ से माइक छीन लिया गया तो इनेलो नेताओं को भी बोलने से रोका गया। करीब 25 मिनट तक हो-हल्ला होने के बाद किसी को भी वीआईपी ट्रीटमेंट न देने की बात कहते हुए नेताओं को नीचे बैठाया गया। इसी बीच विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास भी सभा में पहुंचे और चुपचाप आकर मंच के सामने दूर लोगों के बीच बैठ गए। किसी को भनक तक नहीं लगी। जब मीडिया के कैमरे उनकी तरफ घूमे तब आयोजकों को इसकी जानकारी मिली और सूचना दी गई कि विधायक भी पहुंचे हैं, हालांकि कुछ समय बाद विधायक हाथ जोड़कर वहां से निकल गए। ऐसे में सभा के बीच करीब 25 मिनट तक चले पॉलिटिक्लड्रामे से एक बारगी यहां अफरा-तफरी मच गई। आयोजक नेताओं के बोलने और न बोलने पर ही आपस में उलझ गए। यहां मौजूद महिलाएं भी उठकर दूर जा खड़ी हुई। इस दौरान इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव, कोसली से विधानसभा चुनाव लड़ चुके विजय भुरथला, गुरदयाल नंबरदार, जगफूल यादव, प्रशांत यादव एवं सभी पार्टियों से जुुड़े हुए लोग उपस्थित थे।----------------------------ऐसे भड़का मामलासभा अपने निर्धारित समय 11 बजे शुरू हुई। विभिन्न समाज के प्रधान एक-एक कर अपनी बात लोगों के सामने रख रहे थे। इसी दौरान पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के बेेटे एवं कांग्रेस महासचिव चिरंजीव राव अपने समर्थकों के साथ आए और किसी ने उन्हें माइक संभालवा दिया। इस पर लोग भड़क गए और उनके हाथ से माइक छीन लिया। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख एवं इनेलो नेता सतीश यादव भी मंच पर आए तथा अपने को 35 बिरादरी का बताते हुए लोगों को संबोधित करने की बात कही। यह ड्रॉमा करीब 25 से भी ज्यादा तक चला। बाद में इनेलो नेता अभिमन्यु राव व चिरंजीव राव भी लोगों के बीच बैठ गए। इसके बाद समाज के लोगों ने बोलना शुरू किया। काफी समय के बाद चिरंजीव राव को दो मिनट के संबोधन का वक्त दिया। लोगों का कहना था कि सभी को नंबर से बुलवाया जाए। चिरंजीव आते ही क्यों बोल रहे हैं। जबकि इनेलो नेता सतीश यादव मंच के पीछे लोगों के पास जा बैठे।
विज्ञापन

--------------------------------- विधायक आए, जनता के बीच बैठे, हाथ जोड़कर चले गएजाट आरक्षण के विरोध में पहले से ही अपनी सरकार को घेरने वाले विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास भी सभा में पहले ही पहुंचने वाले थे लेकिन समर्थकों ने सूचना दी कि राजनैतिक लोगों का विरोध हो रहा है। इस पर विधायक कुछ देर बाद पहुंचे और सीधे मंच की बजाए लोगों के बीच नीचे ही जा बैठे। जब लोगों को यह पता चला कि विधायक लोगों के बीच में बैठे हुए हैं तो मंच संचालन करने वाले ने कहा कि विधायक आज हमारी सुनने आए हैं तथा हमारी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। इसके बाद विधायक लोगों के बीच हाथ जोड़कर खड़े हुए तथा वहां से चले गए। हालांकि कयास यह लगाए जा रहे थे कि पहले की तरह विधायक आगे भी अपनी ही सरकार को घेरेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें